फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पर्स से आभूषण चुराए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; VIDEO

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित केशरवानी वस्त्रालय में सोमवार को संदिग्ध महिला ने एक महिला के पर्स पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला दुकान पर भतीजी की शादी के लिए साड़ी की खरीदारी करने गई थी। कैश काउंटर पर भुगतान के दौरान मुंह बांधे खड़ी संदिग्ध महिला ने आभूषण से भरा पर्स निकाल लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला के अनुसार उसके बैग में सोने के दो मंगलसूत्र थे। जिसकी कीमत करीब एक लाख 30 हजार रुपये थी। पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने दुकानदार पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। धनापुर दक्षिणी निवासी शिवपूजन तिवारी ने बताया कि आगामी 21 अप्रैल को उनके भतीजी की शादी है। शादी की खरीदारी के लिए उनकी पत्नी नीलम देवी और छोटे भाई की पत्नी अनिता देवी बाजार आई थी। दोपहर में दोनों साड़ी खरीदने के लिए केशरवानी वस्त्रालय पहुंची। बताया कि खरीदारी के बाद जब वे कैश काउंटर पर भुगतान कर रही थीं। इस बीच मुंह बांधे संदिग्ध ने उनकी पत्नी के पर्स के अंदर रखा छोटा पर्स उड़ा दिया। बताया कि उस पर्स में दो सोने के मंगलसूत्र रखे थे। जिनको छोटा-बड़ा करवाने के लिए साथ लाया गया था। दोनों पर्स भुगतान के तुरंत बाद पर्स चेक किया तो उसमें छोटा पर्स गायब थे। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे। वहीं थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक संदिग्ध महिला, जिसने मुंह ढक रखा था। वह पर्स से गहने निकालते हुए नजर आई। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। वहीं दुकान संचालक की लापरवाही पर भी सवाल उठाया। कहा कि भीड़भाड़ के समय कैश काउंटर पर पर्याप्त निगरानी नहीं थी। जिससे इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि सीसीटीवी खंगाला गया है। उक्त महिला की तलाश की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें