फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामलीला में बेकाबू हुआ JCB, युवक घायल, हालत गंभीर; सीता स्वयंबर के मंचन के दौरान हुआ हादसा

भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव के रामलीला मैदान में सोमावर की शाम रामलीला मंचन के दौरान एक जेसीबी बेकाबू हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव के रामलीला का आयोजन चल रहा है। सोमवार की शाम सीता स्वयंबर का मंचन चल रहा था। बताया जा रहा है कि धनुष तोड़ने के लिए पेटू राजा को जेसीबी के माध्यम से मंच पर लाया जा रहा था। मंच के समीप पहुंचते ही चालक ने जेसीबी से नियंत्रण खो दिया। जिससे मैदान में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें