भदोही जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में अंतर्राष्ट्रीय मानक के खेल मैदान का शनिवार को उद्धाटन हुआ। करीब ढाई करोड़ की लागत से बने खेल मैदान एसपी अभिनव त्यागी ने शुभारंभ किया। उद्धाटन सत्र में फुटबाल मैच खेला गया। मैच में कक्षा 8 से 12वीं की टीमों ने भाग लिया। जिसमें 12वीं के छात्रों ने जीत अर्जित की। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल परिसर में दो हजार वर्ग फुट में अंतरराष्ट्रीय मानक के एथेलिटिक्स, रेसिंग ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीवाल के दो कोर्ट, पिकेल कोर्ट, लांग जम्प, हाईजंप के साथ क्रिकेट मैदान बनकर तैयार है। वहीं वातानुकूलित पुंज बहुउद्देश्यीय हाल में आधुनिक तकनीकी युक्त तीन बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है। एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर के खेल ग्राउंड बनने से जिले के खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। लोकल टैलेंट को मौका मिलेगा।