भदोही कोतवाली क्षेत्र के सरायछत्रशाह गांव में रविवार को सुबह 11 बजे एक विवाहिता ने साड़ी के फंदे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। घटना से गांव में खलबली मच गई। सीओ भदोही के नेतृत्व में पहुंची फील्ड यूनिट ने जांच-पड़ताल किया। मायके वालों ने मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए ससुराली जनों पर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायछत्रशाह गांव निवासी अजय यादव का पूरा परिवार मुंबई रहता है। उसकी पत्नी पूजा देवी दो बच्चों संग घर पर ही रहती थी। रविवार को सुबह 11 बजे बच्चों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। शोर मचाने पर जब लोगों ने खिड़की से झांका तो पूजा 25 साड़ी के फंदे से झूल रही थी। यह खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भदोही एके मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका काफी बीमार रहती थी। इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया होगा। मायके वालों ने मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। मोढ़ चौकी इंजार्ज एस खान ने बताया कि मृतका को एक चार वर्ष का बेटा और डेढ़ वर्ष की बेटी है। सीओ भदोही एके मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।