ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के समीप शनिवार को दोपहर में ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता की कार सड़क के किनारे ईंट के ढेर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। खबर सुनने के बाद उनके घर हाल जानने के लिए समर्थकों की भीड़ जुट गई। शनिवार को वह अपनी चार पहिया कार से बेटी को कोचिंग सेंटर गोपीगंज छोड़ने गए। वहां से लौटते समय सिंहपुर के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे ईंट के ढेर में भिड़ गई। दुर्घटना की खबर सुनते ही उनके करीबी और समर्थक मौके पर पहुंचे। दूसरे वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दी।