फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो पीपा पुल दोपहिया और पैदल के लिए चालू, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 07:55 PM IST

सीतामढ़ी जिले के धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी और मां विंध्यवासिनी धाम को जोड़ने वाला सीतामढ़ी- मिश्रपुर पीपापुल पर मंगलवार से आवागमन शुरु हो जाएगा। दुपहिया और पैदल लोग आवागमन कर सकेंगे जबकि चार जनवरी तक चार पहिया वाहन भी आने-जाने लगेंगे। धनतुलसी और डेंगुरपुर पीपा पुल भी आम लोगों के लिए शाम तक चालू हो जाएगा। नए साल से पहले लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर और भदोही ने लोगों को बड़ी राहत दी है। जिले में गंगा पर तीन पीपापुल से लोग मिर्जापुर और मांडा आदि क्षेत्र में आते-जाते हैं। रामपुर-जोपा, सीतामढ़ी-मिश्रपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपापुल पर कई साल से लोगों का आवागमन हो रहा है। अब सेमराध में भी पीपापुल बनाया जा रहा है। गंगा में पानी अधिक होने से तीनों पीपा पुल समय से शुरु नहीं हो सके, हालांकि अब जल्द ही इस पर आवागमन शुरु हो जाएगा। खास बात सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल इस बार दो पार्ट में बनाया गया है। भदोही के सीतामढ़ी की ओर 39 पीपे जोड़कर स्लीपर और चकर प्लेट बिछाकर सुरक्षा के तार भी खींच दिया गया है। इसके बाद गंगा का रेत आ गया है। गंगा रेत में सड़क बना कर चकर प्लेट बिछाया जा चुका है। जबकि मिर्जापुर के मिश्रपुर घाट की ओर भी 39 पीपों को जोड़ कर पुल का निर्माण पूरा कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि मंगलवार को सुबह 10 बजे तक काम पूर्ण कर पैदल और दुपहिया के लिए आवागमन चालू कर दिया जाएगा। उधर धनतुलसी- डेंगुरपुर पीपा पुल का निर्माण भी करीब पूर्ण हो गया है। मंगलवार शाम तक पैदल और दो पहिया वाहनों का आवागम शुरू हो जाएगा। सहायक अभियंता लोक निर्माण सुभाष चंद्र मौर्य ने कहा कि पीपापुल लग चुका है। मंगलवार तक दोनों पुल पर आवागमन शुरु हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें