फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से नाराज ऑटो चालकों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 10:57 PM IST

गोपीगंज नगर से औराई तक ऑटो चलाने वाले चालकों ने एक ऑटो चालक की पिटाई से नाराज होकर शनिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आए दिन उन लोगों को अकारण ही डांटा फटकारा जाता है। वहीं सवारी लेने के दौरान इधर-उधर किया जाता है। मांग किया कि ऑटो चालक को बेवजह उत्पीड़न बंद किया जाए। बताया जा रहा है कि शनिवार को ऑटो चालक मुहम्मद खलील निवासी गौस नगर वार्ड नंबर 17 सीएचसी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़ा था। इस बीच यातायात कर्मी आए और बेवजह ही उसकी पिटाई कर दी और उसकी ऑटो कोतवाली लेकर चले गए। पीड़ित ऑटो चालक का आरोप है कि पिटाई से उसकी आंखों में चोट आई है। इसी तरह गोपीगंज बस स्टैंड निवासी भरत यादव का आरोप है कि वे अपनी ऑटो से पत्नी को दवा दिलाने मिर्जापुर जा रहे थे। बस स्टैंड के सामने ही एक-दो सवारी लेने के लिए खड़े इस बीच यातायात पुलिसकर्मी उनकी पत्नी के सामने उनसे दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना के बाद ऑटो चालक आक्रोशित हो गए और पेट्रोल पंप के सामने ही खड़े होकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आए दिन उत्पीड़न के कारण उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। मांग किया कि उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लें और आए दिन अनायास ही प्रताड़ना को बंद किया जाए। मौके पर सिराज अहमद, संतोष यादव, नसीम खान, राहुल, वसीम खान, शाहिद, रवि कुमार व शब्बू यादव आदि रहे। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पिटाई का आरोप गलत है। आए दिन ऑटो चालकों को समझाया जाता है। इसके बाद भी इनकी मनमानी से आम लोगों की परेशानी बढ़ती है। उन्हें डांटकर हटाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें