फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज लॉन में शार्ट सर्किट से लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले, VIDEO

नगर के एक मैरिज लॉन में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गया। आग लगने से आसपास के घरों में अफरा-तफरी की स्थिति शुरू हो गई। आग से लॉन के कई विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। लोगों की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन लॉन संचालक के अनुसार करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया। नगर के बीचों बीच अशोका लॉन में रविवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से फ्रीजर, एसी, इनवर्टर, दो बैटरियां, सजावट में इस्तेमाल होने वाले विद्युत उपकरण सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और लॉन में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई। जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे लॉन का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति सामान्य और सुरक्षित पाए जाने के बाद टीम वापस लौट गई। लॉन पर मौजूद कमलेश सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के सामूहिक प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें