भदोही के औराई तहसील क्षेत्र के नरउर गांव में शुक्रवार को ग्रामसमाज और तालाब से राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटवाया। औराई नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, राजस्व निरीक्षक बैकुंठ नाथ मिश्र और लेखपाल अखिलेश सरोज के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चार लोगों का वहां से कब्जा हटाया। इसको लेकर गांव में गहमागहमी का माहौल रहा। नायब तहसीलदार ने बताया गया कि कुछ लोगों ने एक सप्ताह से तालाब पर अतिक्रमण कर रहे थे। ग्राम प्रधान के मना करने के बाद भी नहीं माने। लेखपाल के मौका-मुआयना के बाद अतिक्रमण हटाया गया।