भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा जंगला गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान बड़े भाई आशीष यादव की मौत हो गई जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। घायलों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरे एरिया को सील कर फोरेंसिक टीम ने जांच किया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर और खोखा बरामद किया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।