फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, चालक केबिन में फंसा, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 03:10 PM IST

औराई कोतवाली के महराजगंज फ्लाईओवर के ऊपर यूरिया लदी ट्रक में बालू लदे डंफर ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें डंफर चालक विजय यादव डंफर की केबिन में फंस गए। पुलिस ने उन्हें किसी तरह केबिन से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को औराई ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मध्यप्रदेश के डिंडोरी बभनी निवासी कमल किशोर गोरखपुर से यूरिया लेकर मिर्जापुर जा रहे थे। महराजगंज अंडरपास के ऊपर दक्षिणी लेन पर पीछे से आ रहे डंफर ने टक्कर मार दी। जिसमें डंफर चालक विजय यादव (45) निवासी बक्शा, मैनपुर, गाजीपुर केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को केबिन से बाहर निकाला और औराई ट्रामा सेंटर भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें