भदोही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सोमवार को डीएम विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार और ज्ञानपुर के बनकट छनौरा गांव में पहुंचे। जहां मतदान केंद्र की तैयारियों को देखा। डीएम ने कहा कि 19 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदाताओं से अपील किया कि निर्भीक होकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को अपना अमूल्य मत दे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अरुण गिरी, बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी आदि रहे।