फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, ब्लॉक के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, बने चैंपियन

ज्ञानपुर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिनों में ब्लॉक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। भदोही ब्लॉक खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बना। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करके आगे बढ़ने व अपने परिवार, गांव, समाज व देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। कहा कि खेल हो या फिर पढ़ाई, सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों, शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों को संदेश दिया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करें। इसके पूर्व संपन्न हुई विविध खेलों की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भदोही ब्लाॅक प्रथम, औराई द्वितीय और ज्ञानपुर ब्लाॅक ने तृतीय स्थान हासिल किया। औराई ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय द्वारिकापुर की छात्रा अंजली यादव ने 100, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करके व्यक्तिगत स्तर पर चैंपियन बनीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें