फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदोही में विवादित जमीन का निस्तारण, नौ लाख से 150 मीटर बनेगी नाली

भदोही नगर के वार्ड 12 शहीद नगर में बीते कई सालों से चली आ रही विवादित जमीन का मामला अंतत: निस्तारित हो गया। अब उस स्थान पर 150 मीटर तक नाली का निर्माण कराया जाएगा। इससे जल जमाव की समस्या दूर होगी। बुधवार को भाजपा के पूर्व जिलामंत्री अवधेश कुमार उमर वैश्य और चेयरमैन विनय चौरसिया ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर नाली निर्माण का शिलान्यास किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर में तेजी से विकास कार्य कराया जा रहा है। इससे बारिश के दिनों में यहा जलजमाव की समस्या नहीं होगी। चेयरमैन ने बताया कि विवादित जमीन को लेकर नितिन कुमार मिश्र ने एसडीएम भदोही को पत्र दिया था। इसके बाद राजस्व टीम ने पैमाइश करके समाधान किया। मौके पर कानूनगो अमरेश दुबे, लेखपाल शैलेश पांडेय, वार्ड सभासद आशीष मौर्य, विजय कुमार, आलोक मिश्रा, लक्ष्मीकांत जायसवाल, गिरिजा शंकर उमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें