फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में छात्र संगठन का प्रदर्शन, आरओ/एआरओ परीक्षा पर आंदोलन करने वाले छात्रों के रिहाई की मांग

ज्ञानपुर प्रयागराज में आरओ/एआरओ परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई हुई और छात्र अभिषेक शुक्ला व अन्य छात्र नेताओं गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में भारतीय छात्र संगठन भदोही पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा (शक्ति) ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का दोहरा रवैया प्रदेश के सामने है। प्रदेश सरकार एक ओर छात्रों की मांग को मानते हुए परीक्षाओं को एक दिन में करने का वादा करती है। वहीं दूसरी ओर आंदोलन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार कर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी जी ने कहा कि हम छात्राओं के ऊपर दमनात्मक कार्यवाही की कड़ी निंदा करते हैं। मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अभिषेक शुक्ला एवं अन्य छात्र नेताओं की रिहाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें