फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिजली कटौती को लेकर जमकर हुई नारेबाजी, व्यवस्था सुचारू करने की मांग

भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती, लो वोल्टेज सहित ट्रिपिंग की समस्या को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने बिजली दुर्व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बिजली निगम व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं तीन सूत्रीय मांग का पत्रक जिलाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि लगातार महंगी हो रही बिजली और उस पर घंटों बिजली की कटौती की मार झेल रहे हैं। जिले की जनता सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कटौती से आम आदमी और किसान परेशान हैं। जिले में 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती की जाती है। बताया कि मांग पत्र में सरकार बिजली कटौती के मुद्दे पर कार्रवाई करने, जनता को 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने और फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। मौके पर पंकज कुमार, महेंद्र, अरुण कुमार पासवान, राजधर बिंद, वीरेंद्र गौड़, विनय कुमार बिंद, राम प्रसाद यादव, कमलेश गौतम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें