भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह चरी के खेत में एक किशोर का शव मिला। किशोर की पहचान नगर के वार्ड नंबर 7 अकबरपुर निवासी शिव प्रकाश 16 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यान, एसपी तेजवीर सिंह क्षेत्राधिकार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के तहरीर पर पुलिस विधि कार्यवाही में जुट गई।