गोपीगंज में सिलिंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल का संकट फिर बनने लगा है। शादियों के सीजन में हाईवे की 50 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो गई हैं। जिस पेट्रोल पंपों पर लोगों को डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। वहां इतनी भीड़ है कि लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पंपों से सीएनजी भी गायब हैं। पंपों पर भीड़ और वाहनों की लाइनों को संभालने में पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों को पसीने छूट रहे हैं।