ज्ञानपुर। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे गो पूजन के बाद सवा घंटे संकीर्तन और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय गोवंश के लिए एक समान कानून लागू करना और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है।