गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर विरोध थम नहीं रहा है। मंगलवार को नाराज काग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाला। गृह मंत्री के इस्तीफे संग जनता से माफी मांगने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि जिस तरह से संसद में अमित शाह ने भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश के दलित, पिछड़ों, किसान, नौजवानों में अमित शाह के प्रति आक्रोश प्राप्त है। कहा कि देश की जनता से अमित शाह माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दें। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जन चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच भाजपा के कृत्यों को पहुंचा रहे हैं।