फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व के बढ़ते मामले को लेकर नाराज हुए कमिश्नर, VIDEO

संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसील पहुंचे मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और आईजी आरपी सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। राजस्व के लंबित मामलों को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। एसडीएम समेत अन्य राजस्व अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तय समय में निस्तारण का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों में आए कुल 115 प्रार्थना पत्रों में 18 का निस्तारण किया गया जबकि शेष के लिए टीम गठित की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश को लेकर आ रही हैं। हर बार कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहती है। कई साल से लंबित मामलों का निस्तारण न होने पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को फटकार लगाई। एसडीएम, तहसीलदार से कहा कि लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से कराएं। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें