महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत एवं उप चुनाव में अधिकतर सीट जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। अलग-अलग स्थानों पर आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्य पर जनता ने मुहर लगाया। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। भारत माता की जय का नारा लगाया गया। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ चुकी है। देश और प्रदेश का माहौल खराब करने वालों को अब जनता नहीं चुनेगी। विधायक विपुल दूबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास तेजी से हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने जो काम किया है उस पर जनता ने मुहर लगाई। यूपी की नौ में सात सीट की जीत को विकास बताया। इस मौके पर संतोष पांडेय, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, प्रदीप सिंह, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र बघेल, रिंकू सिंह आदि रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, भाजपा जिला महामंत्री रमेश पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बरगदा हनुमान मंदिर के पास आतिशबाजी किया। इस मौके पर अश्वनी अग्रवाल, प्रवेश तिवारी, शिवकांत शुक्ला, बिंदेश गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, गप्पू सिंह, संदीप गुप्ता, नरेंद्र दुबे, ईश्वर लाल आदि रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, मोहनपुर रोही गांव में पूर्व भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य संजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, आलोक सिंह, आशीष शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, राजेश बिंद आदि रहे।