फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्वसमाज को जोड़कर बसपा बनाएगी अगली सरकार' : VIDEO

भदोही में बहुजन समाज पार्टी की शुक्रवार को सोबरी और पिलखुना बूथ पर बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी सर्व समाज को जोड़कर आगे बढ़ेगी। जिससे 2027 के चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और सेक्टर को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि समाज के महापुरूषों से हमे सीखने की जरूरत है। तमाम दिक्कतों के बाद भी उन्होंने समाज के लिए काम किया। अब हमें संघर्ष करने की जरूरत है। बताया कि बसपा सरकार में समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए 26 कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी ने किया। इस मौके पर रामजियावन कश्यप, आशीष कुमार तिवारी, नीलम कुमार निराला, लालमणि गौतम, भाईलाल सरोज, राम श्रृंगार विश्वकर्मा, चंद्रेश सरोज, अमरनाथ पाल, सुरेश कुमार मौर्य आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें