गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। भदोही रेलवे स्टेशन पर दो घंटे से ज्यादा समय से ट्रेन खड़ी है। यहां एक-एक बोगी और पैसेंजर की जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस जांच में जुटी है।