फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित में शामिल करने की उठाई मांग, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:02 PM IST

भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने की मांग की। कहा कि कई प्रदेशों यह 17 अति पिछड़ी जाति अनुसूचित जाति में है, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में इन जातियों को ओबीसी में रखा गया है। उन्होंने बिंद, केवट, मल्लाह, विश्वकर्मा, प्रजापति, राजभर समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप धीमर, प्रजापति, राजभर, विश्वकर्मा समेत कुल 17 अति पिछड़ी जातियां हैं। जिनको अनुसूचित जाति में शामिल करना आवश्यक है, क्योंकि यह मुद्दा इन जातियों के सम्मान अधिकार और उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है। कहा कि जब एक ही समाज एक ही जीवन शैली है तो अधिकार अलग-अलग क्यों है। यह सभी जातियां कई प्रदेशों में अनुसूचित जातियों में है, यहां तक की दिल्ली में भी अनुसूचित जातियों में इनको शामिल किया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश , बिहार और मध्य प्रदेश में ओबीसी में रखा गया है। मांग करते हुए कहा कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक विशेष आरक्षण और योजनाओं का प्रावधान इन जातियों के लोगों के लिए किया जाए। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विषय था। जिसको लोकसभा में प्रमुखता से उठाया गया है, क्योंकि यह 17 जातियों के सम्मान अधिकार और उनके भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें