फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही के एसपी ने पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़, ली परेड की सलामी, दिए निर्देश

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 02:29 PM IST

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फीट रखने के लिए दौड़ लगवाई। शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचे एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने हर पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फीट रहने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण की और उसे और बेहतर तरीके से कराने को निर्देशित किया। इसके बाद पीआरवी वाहनों का गहनता से अवलोकन कर उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। उन्होंने प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग की जाए। वहीं पीआरवीकर्मी अपने-अपने स्थान पर अलर्ट रहें। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जिसमें ट्रैफिक कमांड कंट्रोल समेत क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा आदि को चेक किया। शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा पुलिस बैरकों व आवासों को साफ-सफाई रखने को कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें