फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही पुलिस को मिली सफलता, पहले करते थे मारपीट फिर लूट लेते थे सामान, पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार

भदोही कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम को बृहस्पतिवार को सफलता हाथ लगी। लूट और छिनैती की घटना करने वाले पांच शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ढाई हजार नकद, तमंचा, कारतूस, दो चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को नगुआ निवासी चंद्रजीत यादव ने पुलिस को सूचना दिया कि 10 फरवरी की रात में नगुआ ईट भट्टे के पास मोटरसाइकिल सवार मुंह पर गमछा बांधे तीन बदमाशों ने मारपीट कर ढाई हजार नकद और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। एएसपी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने नेवादा पेट्रोल पंप के पास से लूटेरे ऋषि सरोज, अमित उर्फ गोलू, शनि गौतम निवासी लालीपुर, सुरेंद्र गौतम मनापुर और दीपक उपाध्याय निवासी पोखरा विजयगीर जौनपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार एंड्राइड मोबाइल, ढाई हजार नकद, एक अवैध तमंचा 12 बोर मय जिंदा कारतूस, दो चोरी की बाइक बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 फरवरी को सुरियावां के बीरमपुर में आई बारात से एक बाइक चुराए थे। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, ऐश खां, दिलशाद खां, श्याम जी यादव, योगेश कुमार, विष्णु सिंह, निर्मल कुमार, दीपक कुमार आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें