भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अंतर्जनपदीय वांछित शिवम भारतीय व मोनू तिवारी निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवम भारतीय के बाएं पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चाकू और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई।