भदोही जिले में 12वीं भदोही हाफ मैराथन की तैयारी पूर्ण कर ली गई। 28 फरवरी को होने वाले मैराथन को लेकर बृहस्पतिवार को आयोजन समिति ने रूट की मार्किंग किया। जंगीगंज के धनतुलसी मोड़ से लेकर जिला स्टेडियम तक 21 किमी तक जगह-जगह रूट का निर्धारण किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।