भदोही नगर में रविवार की सुबह बारहसिंघा टहलते देखा गया। घनी आबादी वाले कस्बे में बारहसिंघा कहां से भटक कर आया यही सवाल हर किसी की जुबान पर रही। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने बारहसिंघा को पकड़ लिया। उधर, जंगलों में दिखने वाले जानवर को अचानक शहर में देखकर लोगो में कौतूहल का विषय रहा।