काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। विज्ञान की सीटें बढ़ाने, ड्रेस कोड खत्म करने समेत नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपकर प्रभावी बनाने की मांग किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि परास्नातक की कक्षाओं में विज्ञान की सीटें भर गई है, जबकि अब भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रवेश नहीं लिया है। इसलिए कॉलेज प्रशासन सीटों को बढ़ाए। ड्रेस कोड की बजाए आईडी को प्रभावी बनाया जाए, शिक्षक छात्रों से अभद्र व्यवहार न करें और लैपटाप की बजाए कक्षाओं में जाकर पढ़ाएं। सभी संकायों में जर्जर पड़े उपकरण की मरम्मत कराई जाए, गर्ल्स कॉमन रूम में बैठने की सुविधा हो और परिसर में वाईफाई की व्यवस्था की जाए। मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जाए। जिससे बाहरी अराजकतत्व अंदर न आ सके। शौचालय की साफ-सफाई कराई जाए। सभी समस्याओं का निस्तारण 10 दिन के अंदर कराने की मांग किया गया। मौके पर संयोजक सागर, जिला संयोजक शिवम शुक्ला, प्रांत सह मंत्री अमन सिंह, इकाई अध्यक्ष आयुष उपाध्याय, अनुज मिश्रा आदर्श, नमन, राघव, सावित्री, प्रीति, हेमा आदि रहीं।