फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में आप का प्रदर्शन, सूबे में स्कूल बंद करने को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध

ज्ञानपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि 27 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि 50 से कम बच्चे वाले 27 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना है। स्कूलों को बंद करने का आदेश न केवल सरकार की नीतियों को संदिग्ध बनाता है बल्कि यह सीधे तौर पर गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि हर जनपद के हर ब्लॉक में ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए, जो सरकारी विद्यालयों के पास स्थित हैं और अवैध रूप से संचालित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें