फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सुभाष गुप्ता Updated Mon, 20 Jul 2026 07:37 PM IST

भदोही में आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने आरोप लगाया कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। साथ ही, पेपर लीक रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाए और युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर सुनिश्चित किए जाएं। पार्टी ने जंतर-मंतर जैसे स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की भी अपील की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और प्रदर्शनकारियों पर 18 जुलाई को पुलिस ने बल प्रयोग किया तथा उन्हें जबरन अस्पताल भेज दिया। पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की मांग भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें