स्कूल खुलने के बाद बच्चों का नामांकन बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को भदोही ब्लॉक के दो विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशीष सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे बच्चे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बच्चों और शिक्षकों ने इस मौके पर अजय कुमार सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, चंद्रभूषण मिश्रा, सूर्य भूषण पटेल, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, अनिल महतो, रविंद्र बच्चन, पंकज कुमार, सुशील कुमार सिंह, राजू यादव, मैंना देवी आदि रहीं। इसी तरह गिरियां न्याय पंचायत में रैली निकाली गई। इसमें छह विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का अधिकार पाए, आओ मिलकर अलख जगाएं, हर बच्चे को स्कूल लाएं जैसे प्रेरक नारे लगाए। इस मौके पर एआरपी अखलाक अहमद, नोडल संकुल सलाउद्दीन,अनिल कुमार सिंह अरुण मौर्य, अजीत यादव, सुरेश सिंह, रामलोलरख मिश्रा, दीनानाथ यादव, अरविंद पाल, दिनेश मौर्या , कमलाशंकर, मृत्यंजय, देवेंद्र मिश्रा आदि रहे।