फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में 12 एमएम बरसात, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बस गजर कर निकले बदरा

भदोही जिले में करीब छह दिन बाद बृहस्पवितार को कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि ज्ञानपुर मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में केवल बूंदाबादी होकर निकल गए। बारिश और आसमान में बादलों के जमघट से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 12 एमएम बरसात दर्ज की गई है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण कई इलाकों में दुश्वारियां भी देखने को मिली। जिले में मानसून सुस्त पड़ने और अल नीनो के प्रभाव और पश्चिमी प्रशांत महासागर में चक्रवात के कारण नमी वाली हवाएं दूसरी ओर मुड़ जाने से बीते पांच दिनों से बारिश नहीं हो सकी थी। बारिश न होने से एक तरफ किसानों के माथे पर सिकन थे। वहीं दूसरी तरफ उमस और गर्मी का असर भी बढ़ गया था। बुधवार की शाम अचानक जिले के मौसम में परिवर्तन देखा गया और पछुआ हवाओं का असर बढ़ गया। जिससे आसमान में काले बादल छा गए। बृहस्पतिवार की सुबह ही सुरियावां, अभोली, दुर्गागंज समेत कई इलाकों में करीब आधा घंटा से 45 मिनट तक बारिश हुई। हालांकि कुछ ही देर बाद मौसम तो खुला गया, लेकिन अचानक फिर से बादलों का डेरा हो गया। जिले भर में काले बादलों का असर बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें