कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक के पास बारात की वजह से लगा जाम हटवाते समय पुलिस कर्मी से बारातियों का विवाद हो गया। बरात में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस कर्मी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और एक बाराती को लेकर पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पीछे से पहुंचे 15- 20 बरातियों ने चौकी पर धावा बोलकर पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की करते हुए हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ा ले गए।