मौसम में लगातार पारा बढ़ रहा है। तेज धूप में लोगों का बदन झुलस जा रहा है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जो लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। इसके साथ ही चल रही गर्म हवा से लोग बेहाल है।