नतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी रुधौली एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने रविवार को प्रभारी निरीक्षक रुधौली विजय कुमार दुबे और पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। अधिकारीगण ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवाद