उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और मांगो के समर्थन में गरजे। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नामित नायब तहसीलदार कमलेन्द्र सिंह तथा प्रभारी बीएसए विनोद त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।