फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माफी मांगने के बाद डॉक्टरों के बीच समझौता, थाने में मिले गले; भूले गिले-शिकवे

रोहित सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 03:50 PM IST

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके गुप्ता से उनके पूर्व सहयोगी के बीच चल रहे विवाद का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। आरोपी ने कोतवाली में अपनी गलती कबूल करते हुए माफी मांगा। जिसके बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किए। इस मामले को लेकर बुधवार को दिन भर सरगर्मी बनी रही। दोनों पक्ष देर रात तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस इसे लेनदेन का विवाद बताकर कार्रवाई करने से पहले जांच करने की बात कर रही है। जबकि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने पर आमादा थे। मंगलवार को पटेल चौक के पास हॉस्पिटल चलाने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दिया था कि टोल प्लाजा के पास उन्हें रोककर चाकू दिखाकर 15 लाख रुपये की मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें