नगर थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। छात्रों को लेकर जा रही एक स्कूल बस ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित बस सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गई। हादसे में तीन छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें रोशनी पुत्री सूर्य प्रकाश निवासी तुरकौलिया, नव्या पुत्री प्रभुदीन प्रजापति निवासी चकदहा तथा फातिमा निवासी कुसौरा थाना कलवारी शामिल हैं।