सीएचसी कप्तानगंज गेट पर चल रही चार दुकानों पर बृहस्पतिवार को मंडलीय सहायक आयुक्त (दवाएं) नरेश मोहन दीपक के नेतृत्व में सुबह 11 बजे स्वाट टीम सन्तोष कुमार और डीआई बस्ती अरविंद कुमार,औषधि निरीक्षक संतकबीरनगर प्रीति सिंह, औषधि निरीक्षक सिद्धार्थनगर नवीन सिंह की संयुक्त टीम ने अस्पताल गेट पर चल रहे चार दवा की दुकानों पर छापेमारी किया टीम देखकर एक दवा संचालक फरार हो गया। जिसके चलते दुकान पर नोटिस चस्पा करके दुकान को सील कर दिया।