नगर थाने पर तैनात सिपाही पर कस्बे के एक युवक की निर्ममता से पिटाई करने का मामला सामने आया है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ को जांच का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि थाने के दो मनबढ़ सिपाही आए दिन किसी न किसी पर हाथ साफ करते रहते हैं। पीड़ित मोहित सोनकर ने बताया कि वह शहर से सब्जी के पैसे की वसूली करके लौट रहा था। आरोप है कि थाने के पास पहुंचने पर सिपाही ने रोका और कॉलर पकड़कर थाने के भीतर लेकर चला गया। मोहित के अनुसार उसे रात भर इतना पीटे कि उसकी हालतख्राब होने लगी। इस पर सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।