आंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ दरगाह से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस सहित चार वाहन कलवारी थानाक्षेत्र के माझा खुर्द गांव के मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। इन वाहनों में सवार करीब 70 लोग चोटिल हो गए। उनमें सोनहा थानाक्षेत्र के करमहिया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध का दोनों पैर कट गया, जिसकी सीएचसी पर पहुंचते ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 14 श्रद्धालुओं को सीएचसी ले जाया गया, जिनमें से 10 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।