कांवड़ मेला आखिरी दौर में भव्यता को छूने लगा है। अयोध्या से नंगे पांव पैदल चल रहे कांवड़िए भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने लगे है। यहां दस लाख से अधिक श्रद्धालु श्रावण तेरस के दिन जलाभिषेक करेंगे। मान्यता है कि इस मंदिर में रावण ने शिवलिंग की स्थापना की थी। प्रतिवर्ष यहां कांवड़ियों का जमावड़ा होता है। इस बार भी प्रशासन की तरफ से मंदिर परिसर में तैयारियां चाक- चौबंद कर दी गई है।