अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को सुबह पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय, डायल-112 कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। उनके साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव हेतु संबंधित को आदेशित कर अर्दली रूम किया गया।