बस्ती दुबौलिया में बाढ का कहर बढ़ते जा रहा है। एक सप्ताह से झेल रहे ग्रामीण ब्लॉक क्षेत्र के मैरुंड गांव सुविका बाबू, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती , आशिंक टेढवा अब पूरी तरह से बाढ के पानी से घिर गए हैं। पूरी तरीके से घिरे गांव सुविका बाबू के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सुविका गांव टापू बन गया है।