हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका देवरी में मंगलवार देर रात अज्ञात तत्वों ने किसान किशन चौहान की पत्नी रेखा के धान के गल्ले में आग लगा दी। आग लगते ही घर के आस-पास अफरा-तफरी मच गई। परिवार ने किसी तरह पानी डालकर और पड़ोसियों की मदद से आग को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक धान का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। किसान परिवार ने जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।