हर्रैया विकास क्षेत्र वी पैक्स कुचैला केशवपुर में उर्वरक के लिए किसानों भारी भीड़ जुट गई। जहां हर्रैया पुलिस बल ने मोर्चा संभालकर उर्वरक का वितरण कराया गया। लेकिन किसानों ने दिनभर हंगामा व मारामारी होती रही। हर्रैया विकास क्षेत्र में उर्वरक की किल्लत बरकरार है। जिससे गोदाम पर सुबह से लेकर शाम तक उर्वरक लिए मारामारी होती रही हैं। कुचैला गोदाम पर किसानों की भीड़ को पुलिस ने मोर्चा संभालकर महिला व पुरुष किसानों का लाइन लगवाकर उर्वरक वितरण शुरू कराया।