फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक: यशकांत

Rohit Singh Updated Tue, 19 May 2026 04:54 PM IST

रामनगर ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। ब्लाक प्रमुख ने कहाकि जिस प्रकार से विगत 05 वर्षो में विकास खंड को प्रगतिशील बनाकर विकास की ओर अग्रसर किया गया है, उसी प्रकार से आगे भी सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर रामनगर ब्लाॅक को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाए जाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में जनगणना 2027 के स्व-गणना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास एवं चयन प्रक्रिया पर चर्चा के साथ ही पीएम, सीएम ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ, शिक्षा, कृषि, पशुपालन विभाग की योजनाओं पर विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें